महंगाई को लेकर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी का मोदी सरकार पर हमला

गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी को बताया आम लोगों पर बोझ

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

बरही हजारीबाग, झारखंड:- कांग्रेस बरही प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी ने केंद्र की मोदी सरकार पर महंगाई को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रेस बयान जारी कर कहा कि देश में नित्यदिन महंगाई बढ़ती जा रही है, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। खाने-पीने की वस्तुओं से लेकर आवश्यक सामान तक की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों का जीवन कठिन होता जा रहा है।
 
अब्दुल मनान वारसी ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर केंद्र सरकार ने आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है और इसका खामियाजा देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
 
उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। सरकार को चाहिए कि वह महंगाई पर लगाम लगाए और आम लोगों को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि यदि जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़क से सदन तक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें