नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
बिहारः भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा एक और पुल! गोपालगंज में करोड़ों की लागत से बन रहा पुल ढहा, कोई हताहत नहीं
इस हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है
ब्यूरो प्रयागराज- बिहार की नीतीश सरकार में एक और पुल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। गोपालगंज जिले के गंगवा गांव में घोघारी नदी पर 2.89 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से बन रहे आरसीसी पुल का ढांचा सोमवार को ढह गया। अधिकारियों ने कहा कि इस हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।
गोपलगंज में गंगवा गांव में गौघरी नदी पर बन रहे आरसीसी पुल (लगभग 29 मीटर लंबा) का निर्माण लगभग 2.89 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत में किया जा रहा था। घटना के समय कास्टिंग का काम चल रहा था, लेकिन सौभाग्य से कोई मजदूर घायल नहीं हुआ, ।
। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सस्ती और घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके कारण कास्टिंग के दौरान यह गिरावट हुई। स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी और संबंधित विभागीय अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने घटना की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच की मांग की है।

Comments