नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
अवध एकेडमी में साइंस एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
प्रतापगढ़। अवध एकेडमी में साइंस एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में छात्रों ने अपने वैज्ञानिक विचारों और क्राफ्ट कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर और गुब्बारे उड़ाकर साइंस एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन किया।अवध एकेडमी के प्रबंधक वजीह उद्दीन हैदर और प्रिंसिपल नायाब बेगम ने मुख्य अतिथि डॉ. नीरज त्रिपाठी को बुके देकर और शाल ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. नीरज त्रिपाठी, अवध अकैडमी के प्रबंधक और प्रिंसिपल ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, क्रांतिकारी और मशहूर वैज्ञानिकों के चित्र पर माला पहनकर और मोमबत्ती जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि विज्ञान और क्राफ्ट में छात्रों की रुचि को बढ़ावा देना बहुत जरूरी है। यह प्रदर्शनी छात्रों को अपने विचारों को प्रदर्शित करने का एक अच्छा अवसर है। डॉ. त्रिपाठी ने आगे कहा कि विद्यालय परिवार शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में सदैव काम करती रही है। हम छात्रों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल और क्राफ्ट आइटम प्रदर्शित किए, जिनमें सोलर एनर्जी, जल संरक्षण, राम मंदिर, जल शोधन प्रक्रिया, और दीपावली में सजावट से जुड़े आर्ट के मॉडल शामिल थे।विद्यालय परिवार में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं में मुख्य रूप से लता पांडेय,गीता सिंह, शिफा, गौरी, नहीदा,नाज,सादफ,ऐमान,नेहा,वंदना,उषा श्रीवास्तव,उषा रावत, शाहीस्ता,सना,रवि अग्रहरी, मोहम्मद अरमान,चंद्रकांत शर्मा उपस्थित रहे।
स्वतंत्र प्रभात स्वतंत्र प्रभात प्रतापगढ़ अवध एकेडमी Science and Craft Exhibition साइंस एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी प्रतापगढ़ स्कूल कार्यक्रम छात्र परियोजना प्रदर्शनी डॉ. नीरज त्रिपाठी विज्ञान मॉडल प्रदर्शन क्राफ्ट आइटम प्रदर्शनी सोलर एनर्जी मॉडल जल संरक्षण प्रोजेक्ट जल शोधन प्रक्रिया राम मंदिर मॉडल दीपावली सजावट क्राफ्ट प्रतापगढ़ शिक्षा समाचार छात्र विज्ञान गतिविधियाँ स्कूल इवेंट प्रतापगढ़ स्वतंत्र प्रभात स्कूल रिपोर्ट विज्ञान और शिक्षा छात्रों के वैज्ञानिक विचार

Comments