प्रयागराज की एन्टी करप्शन टीम ने सोरांव तहसील मे तैनात लेखपाल राजशेखर तथा जूही मिश्रा को किया गिरफ्तार
ब्यूरो प्रयागराज। शिकायतकर्ता अभयराज यादव पुत्र शंकरलाल यादव नि० ग्राम लाई आनापुर थाना नवाबगंज, प्रयागराज द्वारा इकाई में दिये गये प्रार्थना पत्र जिसमें अराजपत्रित लोकसेवक राजशेखर लेखपाल तहसील सोरांव,प्रयागराज द्वारा शिकायतकर्ता की नानी श्रीमती प्रभु देवी जी द्वारा दाखिल अन्तर्गत धारा 67 (ए) 1 उ0प्र0 राजस्व संहिता 2006 में आख्या लगाने व मकान निर्माण न रोकने के एवज में रू0 1,00,000/- मांगे जाने का आरोप लगाया गया है।
जिसके क्रम में शिकायतकर्ता अभयराज यादव उपरोक्त के द्वारा दिनांक 24.02.2026 को भ्र०नि०सं० इकाई कार्यालय प्रयागराज में दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 26.02.2026 को भ्रष्टाचार निवारण संगठन, थाना/इकाई प्रयागराज की 14 सदस्यीय टीम द्वारा निरी०o अलाउद्दीन अंसारी के नेतृत्व में घटनास्थल शिवा शूज हब, शिवपुर मलाका लखनऊ रोड प्रयागराज के पास से रू0 1,00,000/- रुपये रिश्वत लेते हुए लोकसेवक साक्षीगण व ट्रैप टीम के समक्ष आरोपीगण 1. राजशेखर सिंह पुत्र रामदास सिंह नि० उमरगहना थाना बिन्दकी जनपद फतेहपुर हालपता 40K/100K न्यायनगर कन्धईपुर प्रयागराज सम्प्रति राजस्व लेखपाल क्षेत्र मलाक हरहर तहसील सोरांव प्रयागराज को रंगे हाथो तथा 2. जूही मिश्रा पुत्री स्वामीनाथ मिश्र नि० लक्ष्मणपुर थाना टांडा जनपद अम्बेडकरनगर हालपता न्यायनगर थाना धूमनगंज, प्रयागराज सम्प्रति राजस्व लेखपाल क्षेत्र टिकरी तहसील सोरांव प्रयागराज को सहयोग किये जाने के आरोप में समय करीब 13.20 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए थाना शिवकुटी कमिश्नरेट प्रयागराज पर अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है।

Comments