आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिकोत्सव

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर, होली के त्योहार को लेकर आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय में बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को होली से पूर्व विद्यालय में आयोजित होलिकोत्सव कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी  । वहीं  कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय के संचालक नितेश पाण्डेय ने उपस्थित विद्यार्थियों को केमिकल युक्त रंगों के उपयोग न करने सहित आदि विषय को लेकर जागरूकता की  शपथ दिलाई ।
 
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या राजकुमारी पाण्डेय ने भी सभी को होली की शुभकामनाएँ दी । इस अवसर पर विद्यालय के संचालक नितेश पाण्डेय, शोभनाथ यादव,उमेश यादव, संतोष यादव, संदीप राव, रुचि उपाध्याय, श्वेता पटवा, सरिता जायसवाल,अन्नू जायसवाल, प्रेमलता पासवान, विनय कुमार वर्मा, अमित कुमार, चंद्रावती देवी आदि मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें