भर्ती की मांग पर 80 फीट टावर पर चढ़ा अभ्यर्थी
दो घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
ज्ञानपुर। भदोही कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सफाई कर्मी भर्ती की मांग को लेकर एक अभ्यर्थी लगभग 80 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। अचानक हुई इस घटना से प्रशासनिक अमले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार पंधारी कनौजिया (45) निवासी पुरे दयाल, कंसापुर करियांव, दोपहर करीब 1:15 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित टावर पर चढ़ गए। उनका आरोप था कि वर्ष 2008 से सफाई कर्मी अभ्यर्थी लगातार नियुक्ति की मांग कर रहे हैं, लेकिन 17 वर्षों बाद भी भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। उनका कहना था कि बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद नियुक्ति न होने से अभ्यर्थियों में निराशा है, जिसके चलते उन्होंने विरोध स्वरूप यह कदम उठाया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर परिसर को खाली कराया गया और नीचे जाल व अन्य एहतियाती इंतजाम किए गए। क्षेत्राधिकारी प्रभात राय ने स्पीकर के माध्यम से लगातार उन्हें समझाते हुए नीचे उतरने की अपील की। एडीएम कुँवर वीरेंद्र मौर्य सहित अन्य अधिकारियों ने भी बातचीत कर उन्हें आश्वस्त करने का प्रयास किया कि उनकी मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाया जाएगा।
करीब दो घंटे तक चले मान-मनौव्वल और समझाइश के बाद दोपहर लगभग 2:45 बजे पंधारी कनौजिया सुरक्षित टावर से नीचे उतर आए। उनके नीचे आते ही प्रशासन ने राहत की सांस ली। पूरे घटनाक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। बाद में अधिकारियों ने संबंधित मामले में वार्ता कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
स्वतंत्र प्रभात gyanpur news hadohi News Safai Karmi Bharti 2008 UP Safai Karmi Recruitment Collectorate Protest Bhadohi Tower Incident UP Government Jobs Recruitment Protest UP Bhadohi Breaking News Gyanpur Collectorate Safai Karmi Niyukti Vivad Uttar Pradesh Bharti News Sarkari Naukri UP ज्ञानपुर समाचार भदोही समाचार सफाई कर्मी भर्ती कलेक्ट्रेट विरोध प्रदर्शन उत्तर प्रदेश सरकारी नौकरी

Comments