नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
पंजाब के विक्की पहलवान ने आगरा के सूरज पहलवान को आसमान दिखाया
पहले दिन सोमवार को आधा दर्जन पहलवानों को रोमांचक मुकाबला हुआ
सिद्धार्थनगर । शोहरतगढ़ कस्बा के वीरेन्द्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी में दो दिवसीय अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि एसएसबी डीआईजी मुन्ना सिंह ने अखाड़े पर फीता काटकर व पहलवानों को हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ हुआ । अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल के पहले दिन सोमवार को आधा दर्जन पहलवानों को रोमांचक मुकाबला हुआ।
कुश्ती मुकाबले में हनुमानगढ़ी अयोध्या बाबा लाडी ने चंडीगढ़ के सोनू को चन्द मिनट में ही आसमान दिखा दिया। पंजाब के विक्की पहलवान ने आगरा के सूरज पहलवान को आसमान दिखाया। मनसब चंडीगढ़ ने आगरा के मोनू को अखाड़े में हराया। दिल्ली के हर्ष तिवारी व सिद्धार्थनगर के रंजीत पहलवान और अयोध्या के अमन दास और सिद्धार्थनगर के अभय पहलवान का मुकाबला बराबरी पर रहा।
इस दौरान डीआईजी ने कहा कि कुश्ती खेल पुराना है। इस परम्परा को कायम रखना सराहनीय है। देश की सुरक्षा में सेना के साथ सभी नागरिकों के सहयोग अपेक्षित है। अखाड़े में सभी पहलवान खेल भावना से कुश्ती मुकाबले में योगदान दें। इस दौरान योगेंद्र प्रताप सिंह, 43 वीं वाहिनी कमांडेंट उज्ज्वल दत्ता, 50 वीं वाहिनी कमांडेंट अजय कुमार, बाबा बलराम दास, रवि अग्रवाल, धनुर्धर प्रताप सिंह, अनिल अग्रहरि, सुर्य प्रकाश पांडेय, निसार अहमद, श्रवण दास, श्यामसुंदर, विक्रम प्रसाद यादव,लालजी त्रिपाठी, सन्तोष पासवान, रिजवान अहमद, अंतरराष्ट्रीय रेफरी गुड्डू पहलवान, कालू पहलवान आदि लोग मौजूद रहे।
स्वतंत्र प्रभात Shohratgarh Kushti Dangal Siddharthnagar Sports News Vikki Pehalwan Punjab Suraj Pehalwan Agra All India Virat Wrestling Virendra Gramin Stadium Chhatri SSB DIG Munna Singh Traditional Kushti Event Indian Wrestling Tournament Hanumangarhi Ayodhya Ladi Baba Chandigarh Sonu Pehalwan Delhi Harsh Tiwari Ranjit Pehalwan Siddharthnagar Aman Das Ayodhya Abhay Pehalwan Match Sports Event UP Rural Sports Promotion Akhada Competition 2026 Uttar Pradesh Local Sports

Comments