थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना फूलपुर पुलिस टीम ने श्याम जी विश्वकर्मा को ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी फर्जी फर्म के जरिये निवेशकों से पैसा ठगी करता था। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज। सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना फूलपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-533/17 धारा-420/467/468/471 भा0द0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त श्याम जी विश्वकर्मा पुत्र स्व0 राम अवतार विश्वकर्मा निवासी ग्राम मैलहा थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 27.02.2026 को थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा फूलपुर स्थित ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
 
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी फर्म बनाकर लोगों को अपने धन पर अधिक ब्याज कमाने का दिलाशा देकर पैसा इनवेस्ट कराकर फर्जी बाण्ड पेपर दिया जाता था तथा कुछ समय के उपरान्त धोखाधड़ी करते हुए लोगों के पैसे वापस नहीं किया जाता था, जिसके सम्बन्ध में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0-533/2025 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था । मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 01 नामजद अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है ।
 
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- श्याम जी विश्वकर्मा पुत्र स्व0 राम अवतार विश्वकर्मा निवासी ग्राम मैलहा थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 47 वर्ष ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें