निगम पार्षद जगमोहन महलावत के सौजन्य से भव्य होली मिलन समारोह कार्यक्रम

रंगारंग मनोहरी कार्यक्रम का भव्य आयोजन आगंतुकों के लिए यादगार बन गया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नई दिल्ली। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बसंत कुंज के निगम पार्षद,सनातन धर्म प्रेमी जगमोहन महलावत की ओर से कम्युनिटी सेंटर वसंत कुंज में होली के रंगारंग मनोहरी कार्यक्रम का भव्य आयोजन आगंतुकों के लिए यादगार बन गया।इस विशेष होली मिलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री रविंद्र इंद्राज,पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री एवं बृजवासन के विधायक कैलाश गहलोत,छतरपुर के विधायक करतार सिंह तंवर,भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं मालवीय नगर के विधायक सतीश उपाध्याय, महरौली जिला भाजपा अध्यक्ष रविंद्र सोलंकी,दक्षिणी दिल्ली स्टैंडिंग कमेटी की चेयरपर्सन सत्या शर्मा,डिप्टी चेयरपर्सन सुरेंद्र तंवर, निगम पार्षद इंद्रजीत सहरावत के अलावा भारी संख्या में आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी एवं मसूदपुर,बसंत कुंज,किशनगढ़,मेहरौली,छतरपुर कटवारिया सराय,राजोकरी आदि आसपास के इलाकों से भारी संख्या में गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर इस रंगारंग कार्यक्रम को बेहद खास बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली देहात की पहचान नगाड़े की थाप से हुई।
 
उपस्थित जनसमूह ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाए तथा फूलों की होली ने माहौल को पूरी तरह से खुशनुमा बना दिया।इस अवसर पर कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ,जिसमें ख्याति प्राप्त कवियों ने अपनी कविता एवं व्यंग से दर्शकों को लोटपोट कर दिया। मथुरा से आए कलाकारों ने राधा रानी के मधुर संगीत से सारे वातावरण को भक्ति के रंग से सराबोर कर दिया।
 
सभी आगंतुकों ने होली महोत्सव का भरपूर आनंद उठाया तथा इस विशेष अवसर पर बनने वाले स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाया। निगम पार्षद जगमोहन महलावत की अपनी खास पहचान है जो सामाजिक सरोकार से जुड़े धार्मिक एवं परंपरागत अवसरों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर क्षेत्र वासियों को एक अनुपम अवसर प्रदान करते रहे हैं। दशहरा के अवसर पर उनकी रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में भारी भीड़ जुड़ती है जो दक्षिण दिल्ली में लोगों की कोतुहलता एवं आकर्षण का हमेशा महत्वपूर्ण केंद्र रहा है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें