थाना सरायइनायत पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
ब्यूरो प्रयागराज- सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सरायइनायत पर पंजीकृत मु0अ0सं0-41/26 धारा-137(2)/87/351(2)/69 भा0न्या0सं0 व 3(2)5 एस0सी0/एस0टी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सरफराज अहमद अंसारी पुत्र मो0 रमजान निवासी ग्राम चैनपुर तेन्दुई थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना सरायइनायत पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-27.02.2026 को थाना सरायइनायत क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नसीरापुर स्थित रिंग रोड अण्डरपास के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- सरफराज अहमद अंसारी पुत्र मो0 रमजान निवासी ग्राम चैनपुर तेन्दुई थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 21 ।

Comments