नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
होली-रमजान त्योहार को लेकर प्रशासन अलर्ट
आगामी पर्वो को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये
प्रतापगढ़। आगामी होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों तथा हिंदू-मुस्लिम समुदाय के संभ्रांत नागरिकों के साथ शांति समिति की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक पुलिस लाइन के में आयोजित की। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि होली और रमजान दोनों ही पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के प्रतीक हैं।
ऐसे में सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वे त्योहारों को मिल-जुलकर मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि बाजारों में सुरक्षा, साफ-सफाई और निर्धारित समय का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दी जाए। डीएम ने कहा होलिका दहन ग्रामसभा के निर्धारित स्थलों पर ही किया जाय, किसी के व्यक्तिगत जमीन पर न किया जाय।डीएम ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि डीजे निर्धारित ध्वनि मानकों के आधार पर ही बजाया जाए। यदि जांच के दौरान डीजे तय मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने या शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।बैठक के दौरान व्यापारियों ने प्रशासन की कार्यशैली की खुलकर सराहना की। डेरवा के एक ज्वैलरी व्यापारी ने जिलाधिकारी द्वारा कैंप लगाकर शस्त्र लाइसेंस वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और जनहितकारी बताया।
बैठक के अंत में प्रशासन और व्यापार मंडल के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने, नियमित संवाद स्थापित करने तथा किसी भी समस्या के त्वरित समाधान पर सहमति बनी। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व शांति समिति के सम्भ्रान्त लोग उपस्थित रहे।
स्वतंत्र प्रभात pratapgarh news peace committee meeting होली रमजान सुरक्षा District Administration Alert शांति समिति बैठक Law and Order Update शिव सहाय अवस्थी Deepak Bhukar IPS व्यापार मंडल समन्वय Communal Harmony पुलिस लाइन प्रतापगढ़ Social Media Monitoring डीजे ध्वनि मानक Festival Security Plan होलिका दहन निर्देश सांप्रदायिक सौहार्द Market Safety Guidelines Public Safety Advisory UP Local Administration

Comments