फिर मदद को आगे आया सेवार्थम फाउंडेशन

मदनपुर देवरार में भीषण आग: 8 घरों की गृहस्थी जलकर खाक

राजकुमार यादव Picture
Published On

 

लंभुआ (सुल्तानपुर)। लंभुआ तहसील क्षेत्र के मदनपुर देवरार गांव की निषाद बस्ती में गुरुवार रात लगी भीषण आग ने 8 परिवारों को बेघर कर दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते विक्रमजीत (सुत गया प्रसाद), राकेश निषाद (सुत गया प्रसाद), जगदीश प्रसाद (सुत गया प्रसाद), मुकेश निषाद (सुत गया प्रसाद), विजय प्रकाश (सुत राम आसरे), अजय निषाद (सुत राम आसरे), राम विलास (सुत जगई) तथा अरविंद के घरों की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई।

आग की चपेट में घरों में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, जरूरी दस्तावेज और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना के बाद सभी प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही डॉ. आशीष तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और फाउंडेशन की ओर से तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई। राहत के रूप में आवश्यक गृहस्थी का सामान, राशन सामग्री तथा आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।

जनपद में हर्षोल्लास व धूम-धाम से मनायी गयी भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती Read More जनपद में हर्षोल्लास व धूम-धाम से मनायी गयी भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

डॉ. तिवारी ने कहा कि विपत्ति की इस घड़ी में पूरा फाउंडेशन परिवार पीड़ितों के साथ खड़ा है और आगे भी हर संभव सहायता की जाएगी। फाउंडेशन की इस पहल से प्रभावित परिवारों को कुछ राहत जरूर मिली।

Read More बलरामपुर डबल मर्डर: सड़क हादसा मामले में हत्या का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे अपने जीवन को पुनः पटरी पर ला सकें।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने  मनाई डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती Read More भाजपा कार्यकर्ताओं ने  मनाई डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें