नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
जनपद में हर्षोल्लास व धूम-धाम से मनायी गयी भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती
दृढ़ इच्छाशक्ति से कुछ भी असंभव नहीं, डा0 भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को अपनायें-जिलाधिकारी
प्रतापगढ़। जनपद में मंगलवार को भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वी जयंती को हर्षोल्लास व धूम-धाम से बनाया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) आदित्य प्रजापति, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार तिवारी, उप जिलाधिकारी सहित कलेक्ट्रेट के अन्य कर्मचारियों ने भी डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी में डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के योगदान को याद किया गया एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत में ऐसे महापुरुष हुए हैं जिनके नाम पर संपूर्ण विचारधारा और जीवन दर्शन विकसित हुआ है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचारों को ‘गांधीवाद’ तथा डॉ. अम्बेडकर के सिद्धांतों को ‘अम्बेडकरवाद’ के रूप में जाना जाता है, जो न केवल देश बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए मार्गदर्शक सिद्ध हुए हैं। जिलाधिकारी ने डॉ. अम्बेडकर के समानता के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति जन्म से समान है और उसे समान अधिकार प्राप्त है।
उन्होंने आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के विचारों को अपने जीवन में अपनाएं। खासकर शिक्षा के महत्व को समझते हुए अपने बच्चों को उनके सिद्धांतों से अवगत कराएं। उन्होने कहा कि यदि हम बाबा साहेब के सिद्धांतों और मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात कर लें तो न केवल व्यक्तिगत जीवन में सुधार होगा बल्कि समाज में भी सकारात्मक परिवर्तन संभव है। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि मनुष्य की दृढ़ इच्छाशक्ति उसे किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम बनाती है और यदि व्यक्ति ठान ले तो उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रजापति, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार तिवारी, उपजिलाधिकारी सीमा भारती, तनवीर अहमद सहित अन्य वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के कर्मचारीगण व अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे। इसी प्रकार डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती के अवसर पर समस्त विकास खण्डों, तहसीलों, नगर पंचायतों के कार्यालयों, ग्राम पंचायतों, शिक्षण संस्थानों तथा जनपद के विभिन्न स्थलों जहां पर डा0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित है वहां पर भी कार्यक्रम आयोजित किये गये एवं अम्बेडकर जयन्ती धूम-धाम से मनाया गया।
Ambedkar Jayanti Pratapgarh डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती 135th Baba Saheb Ambedkar Jayanti celebration Uttar Pradesh Pratapgarh district news Ambedkar Jayanti DM Shiv Sahai Awasthi statement Ambedkar ideals equality education India Constitution maker Ambedkar tribute government office celebration Ambedkar Jayanti social justice awareness India Ambedkarism ideology India


Comments