नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
पडरौना में ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर, 5 घायल; सभी की हालत में सुधार
उपेंद्र कुहवाहा। पडरौना, कुशीनगर। सोमवार को पडरौना-तमकुही मार्ग पर सिधुआ स्थान के पास ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक ओर से ई-रिक्शा और दूसरी ओर से बाइक सवार आ रहे थे। जैसे ही दोनों वाहन कोतवाली क्षेत्र के सिधुआ स्थान के निकट पहुंचे, अचानक किसी कारण से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार सुखपुरा गांव के मोहन पट्टी निवासी मनीष (13 वर्ष) और अमित (12 वर्ष) घायल हो गए। वहीं ई-रिक्शा में सवार मोहन, विशाल और एक अन्य यात्री भी चोटिल हो गए।घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, इलाज के बाद सभी घायलों की हालत में सुधार है और किसी की स्थिति गंभीर नहीं बताई जा रही है।


Comments