Haryana Bharti: हरियाणा में सफाई कर्मचारी के पदों पर निकली भर्ती, जानें पूरी डिटेल्स

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Bharti: हरियाणा के भिवानी जिले में सफाई कर्मचारी के पदों पर भर्ती के लिए खंड विकास एंव पंचायत ऑफिस भिवानी ने नोटिस जारी किया है। यह भर्ती जमालपुर-II गांव के लिए है और आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म हाथों-हाथ जमा कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन प्रक्रिया 26 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 09 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। सामान्य, ओबीसी, ईबीसी (CL), एससी, एसटी, ओबीसी/ईबीसी (NCL), पीडब्ल्यूडी—सभी के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है।

आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा Read More इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार को ग्रामीण क्षेत्र में सफाई कार्य का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। आवेदक उसी गांव या उससे सटे गांव का निवासी हो सकता है। साथ ही शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है।

योगी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए  अभियान Read More योगी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए  अभियान

आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी पात्रता जांच लें। इसके बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट लेकर सावधानीपूर्वक भरें। आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें और पूरा फॉर्म “Block Development and Panchayat Officer Office, Bawani Khera” में जमा कर दें।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 17 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह Read More सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 17 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

यह भर्ती स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर मानी जा रही है, खासकर ग्रामीण क्षेत्र के उन लोगों के लिए जो सफाई कार्य में अनुभव रखते हैं।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें