नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 17 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह
जिला उपाध्यक्ष भाजपा पार्षद वार्ड नंबर 81 मयंक यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे
नैनी, प्रयागराज। समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए त्रिवेणी संगम सेवा समिति के तत्वाधान में 17 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस पुनीत कार्य का आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश यादव एवं संतोष तिवारी के नेतृत्व में किया गया।जो हर वर्ष इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन करते हैं।इस अवसर पर कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष भाजपा पार्षद वार्ड नंबर 81 मयंक यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी ने सामूहिक विवाह को समाज के लिए अत्यंत सराहनीय पहल बताते हुए आयोजकों की प्रशंसा की।कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को दहेज के रूप में घरेलू उपयोग की आवश्यक सामग्रियां भी प्रदान की गईं, जिससे उनके नए जीवन की शुरुआत सुगम हो सके।उपस्थित अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से गरीब परिवारों को बड़ी सहायता मिलती है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।
कार्यक्रम के अंत में समिति के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। सभी अतिथियों ने त्रिवेणी संगम सेवा समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे पुनीत कार्य समाज में निरंतर होते रहने चाहिए, जिससे जरूरतमंदों का भला हो सके।
prayagraj news naini prayagraj प्रयागराज समाचार नैनी प्रयागराज social service event india त्रिवेणी संगम सेवा समिति Triveni Sangam Seva Samiti सामूहिक विवाह कार्यक्रम mass marriage program India 17 जोड़ों का सामूहिक विवाह 17 couples mass marriage समाज सेवा कार्यक्रम गरीब परिवार सहायता help for poor families India BJP पार्षद मयंक यादव Mayank Yadav BJP संजय श्रीवास्तव ब्लॉक प्रमुख Sanjay Srivastava Block Pramukh दहेज सामग्री वितरण marriage support kits India charitable wedding India


Comments