Haryana Weather: हरियाणा में फरवरी के अंत में ही बढ़ी गर्मी, 5 शहरों में पारा 30°C पार

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में फरवरी के आखिरी सप्ताह में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दोपहर के समय अप्रैल जैसी गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पांच शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है, जो इस समय के सामान्य तापमान से अधिक है।

आंकड़ों के अनुसार भिवानी में 31.0°C, नूंह में 30.9°C, महेंद्रगढ़ में 30.3°C, गुरुग्राम में 30.2°C और नारनौल में 30.2°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं हिसार और भिवानी में भी पारा 30 डिग्री के आसपास बना रहा।

रात का तापमान भी सामान्य से अधिक

सिर्फ दिन ही नहीं, रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। औसत न्यूनतम तापमान में करीब 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह सामान्य से लगभग 2 डिग्री अधिक बना हुआ है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान जींद में 11°C दर्ज किया गया। दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी ने मौसम के मिजाज को पूरी तरह बदल दिया है।

गेहूं की फसल पर खतरे के संकेत

Chaudhary Charan Singh Haryana Agricultural University के गेहूं विशेषज्ञ डॉ. ओपी बिश्नोई के अनुसार, इस समय तापमान में वृद्धि गेहूं की फसल के लिए संवेदनशील मानी जाती है। फिलहाल फसल बालियां निकलने और दाने भरने की अवस्था में है। अधिक तापमान से दाने पतले रह सकते हैं और उत्पादन घटने की आशंका रहती है।

देशद्रोह मामले में रामपाल को राहत: हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की स्वीकार, 2014 में दर्ज हुआ था केस Read More देशद्रोह मामले में रामपाल को राहत: हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की स्वीकार, 2014 में दर्ज हुआ था केस

उन्होंने बताया कि रात का तापमान बढ़ने से पौधों की श्वसन क्रिया तेज हो जाती है, जिससे ऊर्जा की खपत बढ़ती है और दानों का वजन कम हो सकता है। किसानों को खेत में नमी बनाए रखने के लिए हल्की सिंचाई करने और जरूरत अनुसार पोषक तत्व देने की सलाह दी गई है।

बच्चों की पढ़ाई जारी रखने को कर्ज लेने को मजबूर हैं अभिभावक   Read More बच्चों की पढ़ाई जारी रखने को कर्ज लेने को मजबूर हैं अभिभावक  

28 फरवरी तक मौसम रहेगा शुष्क

विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर डागर के अनुसार 28 फरवरी तक राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं, जिससे रात के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।

श्रीभूमि जिले के दूल्लभछड़ा में भीषण आग, जॉय चौधरी का घर जलकर खाक Read More श्रीभूमि जिले के दूल्लभछड़ा में भीषण आग, जॉय चौधरी का घर जलकर खाक

28 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें