गोलाबाजार में बाजार से लापता हुआ 14 वर्षीय किशोर, परिजनों में मचा हड़कंप,

सन्दिग्ध हाल गांयब हुए किशोर के चिंता में परिजन परेशान, हर रिस्तो में खोजा नही मिला सुराग

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

रिपोर्ट- बृजनाथ तिवारी ग़ोला बाजार

 ग़ोला /गोरखपुर :  जनपद के गोलाबाजार उपनगर के वार्ड नंबर 16 देवकली से एक 14 वर्षीय किशोर के अचानक लापता होने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। बाजार के लिए घर से निकला किशोर देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों के होश उड़ गए। रात भर खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर परिवार ने थाना गोला में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवकली वार्ड निवासी रामप्रसाद शुक्ला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका नाती अभय शुक्ला (पुत्र सुधीर शुक्ला), उम्र लगभग 14 वर्ष, दिनांक 20 फरवरी को दिन में करीब 12 बजे गोपालपुर चौराहे से पश्चिम दिशा की ओर गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। शुरुआत में परिजनों ने सोचा कि वह किसी परिचित के यहां गया होगा, लेकिन देर रात तक कोई सूचना न मिलने पर चिंता बढ़ गई।

परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन अभय का कहीं पता नहीं चल सका। किशोर के लापता होने की खबर फैलते ही मोहल्ले के लोग भी खोजबीन में जुट गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वकीलों की हत्याओं से आक्रोशित अधिवक्ता, खड्डा बार एसोसिएशन ने किया न्यायिक कार्य बहिष्कार Read More वकीलों की हत्याओं से आक्रोशित अधिवक्ता, खड्डा बार एसोसिएशन ने किया न्यायिक कार्य बहिष्कार

अभय शुक्ला के हुलिए के बारे में बताया गया है कि वह पतले शरीर का है, चेहरा लंबा और रंग सांवला है। उसके माथे पर कट का स्पष्ट निशान है। घटना के समय उसने जींस पैंट, काली टी-शर्ट, जैकेट और पैरों में स्पोर्ट्स शूज पहन रखे थे। पुलिस ने उसके हुलिए के आधार पर तलाश शुरू कर दी है।
थाना गोला पुलिस ने प्रार्थी की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

15 की उम्र में डकैतों ने किया था अपहरण, 65 साल बाद 80 की उम्र में मायके लौटीं मिठनी Read More 15 की उम्र में डकैतों ने किया था अपहरण, 65 साल बाद 80 की उम्र में मायके लौटीं मिठनी

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि किशोर की तलाश के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

कलवारी शिव मंदिर स्थित पोखरे में दूषित जल से मर रही मछलियों- सड़ान्ध से बीमारी फैलने का खतरा Read More कलवारी शिव मंदिर स्थित पोखरे में दूषित जल से मर रही मछलियों- सड़ान्ध से बीमारी फैलने का खतरा

इधर, परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी अभय शुक्ला के बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल थाना गोला या नजदीकी पुलिस चौकी को सूचित करें, ताकि किशोर को सकुशल बरामद किया जा सके।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें