नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता की तहरीर पर पहले ही दर्ज हुआ था मुकदमा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले में मैं ऐसा फ्रॉड सामने आया युवक द्वारा आंगनवाड़ी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में कलवारी थाना पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पीड़िता द्वारा पहले ही थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया जा चुका था, जिसके आधार पर पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी।
 
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 13 फरवरी 2026 को कलवारी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसे आंगनवाड़ी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने विश्वास में लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना कलवारी में मु0अ0सं0 26/2026 के तहत धारा 69, 352 और 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय रूप से प्रयास कर रही थी।
 
इसी क्रम में थानाध्यक्ष कलवारी गजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित कुमार पुत्र डोलई, निवासी मुरादपुर थाना कलवारी जनपद बस्ती को शुक्रवार को सुबह करीब 10:40 बजे कलवारी मुस्तहकम गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में सभी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

About The Author

Post Comments

Comments