महाराज पुर क्षेत्र में बीमारी से परेशान हो कर  युवक ने गंगा में छलांग लगाई

ग्रामीणों के अनुसार कमालपुर गांव निवासी गोविन्द पुत्र रामस्वरूप पासवान ने बीमारी और नशे की लत से परेशान हो कर गंगा में छलांग लगा दी,

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

घाटमपुर।
 
महाराज पुर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी गोविन्द 35 वर्ष ने बीमारी और नशे की लत से तंग आकर बीतीं देर शाम गंगा में छलांग लगा कर जान दी, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,,
 
ग्रामीणों के अनुसार कमालपुर गांव निवासी गोविन्द पुत्र रामस्वरूप पासवान ने बीमारी और नशे की लत से परेशान हो कर गंगा में छलांग लगा दी,, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बीतीं देर शाम गोविन्द बगहा गांव में गंगा किनारे टहल रहा था,
 
अचानक उसने गंगा में छलांग लगा दी,लोग कुछ समझ पाते , उससे पहले ही वह गहरे पानी में समा गया, सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,, परिजनों ने बताया कि गोविन्द लंबे समय से बीमार चल रहे थें,और नशे के आदी थे,
 
उनके परिवार में पत्नी शालिनी और दो छोटे-छोटे बच्चे है, घटना के बाद परिवार का रो कर बुरा हाल है, महाराज पुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं थीं, काफ़ी समय से उपचार चल रहा था, इससे परेशान हो कर आत्म हत्या की हैं,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें