नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सीबीएसई के 10वीं की साइंस की परीक्षा सात केंद्रों पर संपन्न
प्रतापगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की10वीं के छात्रों की साइंस की परीक्षा बुधवार को प्रतापगढ़ के सात परीक्षा केंद्रों क्रमशः न्यू एंजिल्स सीoसेo स्कूल, आत्रेय एकेडमी, संस्कार ग्लोबल स्कूल, डॉल्फिन पब्लिक स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, जेएमजी पब्लिक स्कूल कालाकांकर और आइंस्टीन पब्लिक स्कूल लालगंज में सकुशल संपन्न हुई, जिसमें जिले के 47 मान्यता प्राप्त विद्यालयों के 4389 परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज किया।
कुल 4423 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे जिसमें से 34 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।इस बार से सीबीएसई ने 10 वीं साइंस पेपर का पैटर्न बदल दिया है। कक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों के अनुसार बुधवार के विज्ञान का पेपर आसान तथा एनसीईआरटी किताब से हुबहू लिया गया था। न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की चेयरपर्सन डॉ. शाहिदा ने बताया कि कक्षा 10 वीं की अगली परीक्षा शुक्रवार को कंप्यूटर विषय की होगी। गुरुवार को 12 वीं की भूगोल की परीक्षा होगी।

Comments