ओबरा समाजसेवी रमेश यादव की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, तेज रफ्तार बाइक ने मारी जोरदार टक्कर

तेज रफ्तार ड्राइविंग से सड़कों पर मंडराया खतरा, नियमित जाँच की मांग

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

ओबरा /सोनभद्र-

स्थानीय डिग्री कॉलेज के समीप एक सड़क दुर्घटना में समाजसेवी रमेश यादव की स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। घटना उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने पीछे मुड़ रही स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार समाजसेवी रमेश यादव की स्कॉर्पियो गाड़ी ओबरा डिग्री कॉलेज के पास सड़क पर बैक हो रही थी।

IMG-20260227-WA0008

भाजपा कार्यकर्ताओं ने  मनाई डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती Read More भाजपा कार्यकर्ताओं ने  मनाई डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने अनियंत्रित होकर कार में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का पिछला शीशा टूटकर अंदर की ओर घुस गया और बाइक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे के तुरंत बाद गाड़ी में मौजूद समाजसेवी रमेश यादव और उनके सहयोगियों ने तत्परता दिखाई।

"बेटी शिक्षा अभियान अब डिजिटल हुई उड़ान" के तहत तरुण चेतना ने कराया प्रशिक्षण Read More "बेटी शिक्षा अभियान अब डिजिटल हुई उड़ान" के तहत तरुण चेतना ने कराया प्रशिक्षण

उन्होंने बिना समय गंवाए घायल बाइक सवार युवकों को अपनी ही गाड़ी और सहयोगियों की मदद से परियोजना चिकित्सालय (ओबरा) पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के लिए घायलों को तत्काल भर्ती कराया गया है। डिग्री कॉलेज के पास हुई इस घटना ने एक बार फिर शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार ड्राइविंग के खतरों को उजागर कर दिया है। गनीमत रही कि कार का शीशा टूटने के बावजूद अंदर बैठे लोगों को गंभीर चोटें नहीं आईं, लेकिन बाइक सवारों की स्थिति को देखते हुए उनका उपचार जारी है।स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि दुर्घटना में लापरवाही किसकी ओर से हुई।

डीएवी में बालिकाओं  ने लहराया अपना परचम, विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल Read More डीएवी में बालिकाओं ने लहराया अपना परचम, विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें