हंगामेदार बैठक में साढ़े अठारह करोड़ रूपये की परियोजनाओं पर लगी मुहर

बीडीसी की बैठक में जिला स्तरीय अफसरों की गैरहाजिरी पर आक्रोशित सदस्यों ने जतायी नाराजगी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज,प्रतापगढ़। क्षेत्र पंचायत समिति की बुधवार को हंगामेदार बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं के मद में साढ़े अठारह करोड़ रूपये की कार्ययोजना पर मुहर लगी है। लालगंज क्षेत्र पंचायत समिति की पूर्व निर्धारित बैठक ब्लाक प्रमुख इं0 अमित प्रताप सिंह पंकज की अध्यक्षता में दोपहर प्रारम्भ हुई। बैठक में सदस्यों ने जनपदस्तरीय अधिकारियों की अनुपस्थिति पर हंगामा शुरू कर दिया। नाराज सदस्य बैठक का बहिष्कार कर सभागार से बाहर आ गये।
 
इस पर प्रमुख अमित सिंह ने जिले के पीडी दयाराम वर्मा से फोनिक वार्ता की। पीडी ने प्रमुख के माध्यम से सदस्यों को भरोसा दिलाया कि अगली बैठक में सभी जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके बाद बैठक की कार्रवाई ब्लाक प्रमुख के अनुरोध पर शुरू हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रमुख अमित सिंह ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से लालगंज में ग्रामीण विकास योजनाओं को पारदर्शिता के साथ संचालित किया जाएगा।
 
उन्होने आदर्श ब्लाक की प्रगति में प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों से सहयोग मांगा। वहीं बैठक में केन्द्रीय वित्त योजनान्तर्गत दो करोड़ तथा राज्य वित्त योजनान्तर्गत डेढ़ करोड़ एवं विकसित भारत योजनान्तर्गत पन्द्रह करोड़ की परियोजनाओं को सर्वसम्मत से अनुमोदन के लिए प्रस्तावित किया गया। बैठक में शामिल हुए एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
 
बैठक का संचालन खण्ड विकास अधिकारी मानवेंद्र शर्मा ने किया। स्वागत एडीओ पंचायत विमलेश कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर विमलेश सिंह, दिनेश सिंह, जयप्रकाश प्रजापति, पूर्व प्रमुख रमेश प्रताप सिंह, रामसजीवन झुड़िया, मो0 अशफाक, मुकेश यादव, सुनील पाण्डेय, शिवराम यादव, विद्युत मिश्र, बृजेश सिंह, देवेन्द्र सिंह ने भी विभिन्न विकास योजनाओं पर अपने सुझाव रखे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें