झारखंड के विकास को नई दिशा देने वाला विकासोन्मुखी और सर्वहितकारी बजट : विनोद कुशवाहा 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

हजारीबाग, झारखंड:-  कांग्रेस के झारखंड प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना करते हुए इसे समाज के सभी वर्गों के लिए लाभकारी और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने की सोच के साथ तैयार किया गया है और इसमें समावेशी विकास की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। विनोद कुशवाहा ने कहा कि बजट में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है, जो राज्य के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
 
उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि सरकार ने आम जनता पर किसी प्रकार का अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं डाला है, जिससे यह बजट और अधिक सराहनीय बन जाता है। उनके अनुसार, वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों में बिना करों का बोझ बढ़ाए विकास योजनाओं को आगे बढ़ाना सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार दूरदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि यह बजट झारखंड को विकास की नई दिशा देने वाला साबित होगा और इससे राज्य में आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी। साथ ही सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने तथा आर्थिक प्रगति को गति देने में यह बजट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि बजट में किए गए प्रावधानों का प्रभाव आने वाले वर्षों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा और झारखंड विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें