युवक पर जानलेवा हमला 12-15 बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीटा, जान से मरने का किया प्रयास 

यह घटना शहर में बढ़ती गुंडागर्दी की ओर इशारा करती है। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जाए।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

पीड़ित ने थाना विकास नगर में शिकायती पत्र देकर लगायी है न्याय की गुहार l 

विकास नगर ,अलीगंज लखनऊ, 

 राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक युवक पर 12-15 बदमाशों के गिरोह ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उसे घेरकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी। घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है, जिसमें सीसीटीवी फुटेज का हवाला दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित सूर्यांश अवस्थी ने अपनी शिकायत में बताया कि घटना बीती रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच हुई। वह अपने ऑफिस से एक बच्चे को उसके घर छोड़ने अलीगंज सेक्टर एम में अपने चाचा के घर जा रहे थे। इमामबाड़े के पास पहुंचते ही 12-15 युवकों ने उनकी स्कूटी को धक्का मारा, जिससे वह गिरते-गिरते बचे।

युवक पर जानलेवा हमला 12-15 बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीटा, जान से मरने का किया प्रयास 

झूंसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीपी एक्ट व जानलेवा हमले समेत कई गंभीर धाराओं में वांछित 3 अभियुक्त गिरफ्तार। Read More झूंसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीपी एक्ट व जानलेवा हमले समेत कई गंभीर धाराओं में वांछित 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

शिकायत के अनुसार, जब सूर्यांश ने धक्का मारने का विरोध किया तो हमलावरों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। एक युवक ने उन्हें कोने की ओर ले जाकर घेर लिया और साथियों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों में से कुछ लाठी-डंडों से लैस थे, जबकि एक ने पास की होलिका से डंडा उठाकर हमला किया। पीड़ित ने बताया कि हमलावर उन्हें पटक-पटक कर पीटते रहे और "इन्हें जान से मार डालो" जैसी धमकियां दे रहे थे। सूर्यांश ने किसी तरह खुद को छुड़ाया और चाचा के घर की ओर भागे, लेकिन हमलावरों ने ईंट-पत्थर लेकर उनका पीछा किया।

भीटी गांव में घर पर चढ़कर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद Read More भीटी गांव में घर पर चढ़कर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

घर पहुंचने पर सूर्यांश ने चाचा को फोन किया, जिन्होंने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल की। घटना का इवेंट आईडी P02032626058 दर्ज किया गया। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने उनकी स्कूटी तोड़ दी, डिग्गी खोलकर बैग का सामान बिखेर दिया और बैग को होलिका पर फेंक दिया। सूर्यांश को सिर, हाथ, पैर, पीठ और आंतरिक चोटें आई हैं, जिसके कारण वह रात भर दहशत में रहे और नींद नहीं आई।

आईटीआई बाउंड्री के पास हुई चोरी के मामले में 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार Read More आईटीआई बाउंड्री के पास हुई चोरी के मामले में 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

शिकायत में हमलावरों के नाम राहुल, पिल्ली उर्फ़ अनुराग ,पवन गुप्ता, लालजी, विशाल फूलवाला और अन्य 7 से 8 अन्य बताए गए हैं। पीड़ित ने दावा किया कि घटना इमामबाड़े और चाचा के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जो जांच में सहायक साबित हो सकती है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर सूर्यांश ने आरोप लगाया कि ये युवक इमामबाड़े के कोने पर रोजाना जुआ, शराब और अराजकता फैलाते हैं, जिससे आसपास के निवासी परेशान हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पीड़ित ने पुलिस से अपील की है कि हमलावरों पर कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई अन्य व्यक्ति उनका शिकार न बने। दूसरे पक्ष से कोई ब्यक्ति अभी तक सामने आकर किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दिया है l 

यह घटना शहर में बढ़ती गुंडागर्दी की ओर इशारा करती है। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जाए।

About The Author

Post Comments

Comments