नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
होली व ईद त्यौहार को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाएं
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी पर वृहस्पतिवार को होली व ईद का त्योहार सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें लोगों से अपील की गई कि सभी लोग त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। गंगा जमुनी तहजीब बना कर त्यौहार मनाएं। डीजे वालों को हिदायत दी गई कि तेज आवाज का प्रयोग ना करें ताकि जनता को कोई दिक्कत ना आने पाए।बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय ने कहा कि त्योहार में किसी भी प्रकार की अराजकता, शराब पीकर हुड़दंग या अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।
चौकी इंचार्ज अमित कुमार शाही ने कहा कि त्योहारों के दौरान नियमित गश्त बढ़ाई जायेगी और सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जाएगी। इस मौके सुधीर त्रिपाठी, राघवेंद्र सिंह प्रधान,प्रिंस भारत पांडेय, अविनाश त्रिपाठी, बैजनाथ गुप्ता, शेष राम चौरसिया प्रधान, मो उमर खां, अनूप कुमार पांडेय, प्रभात जयसवाल, अताउल्लाह राईनी, सुरेश पांडेय, एजाज शाह, सभासद नृपेंद्र प्रताप सिंह, हर्षित श्रीवास्तव, रवि सिंह, शाहिद सिद्दीकी,पप्पू पांडेय सुमिरन यादव प्रधान, विजय कुमार मौर्या, बबलू भाई सागर जायसवाल, इंद्र जीत सिंह, राहुल यादव अजय कुमार रणधीर यादव आदि

Comments