ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के चीफ कोऑर्डिनेटर नवाबगंज पहुंचे अधिकारियों को दी चेतावनी 

चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग  एम सारथी ने एस डी एम सी ओ से की वार्ता प्रशासन ने दो दिन में समाधान का दिया अशासन 

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

बरेली/नवाबगंज ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग एम सारथी 2:00 नवाबगंज पहुंचे यहां पहुंचने पर उन्होंने पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध कार्यवाही को लेकर सी ओ एस एस डी एम से वार्ता कर 6 महीने से बंद पड़ा रास्ता खुलवाने को लेकर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा यदि प्रशासन हमारा सहयोग नहीं करेगा तो प्रशासन को भी हमें झेलना भारी पड़ेगा इस पर एसडीएम उदित सिंह पवार ने 2 दिन के अंदर निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
 
 साथी उन्होंने पत्रकारों के साथ बैठक कर 23 फरवरी को लखीमपुर के गोला गोकरननाथ में किए जा रहे आंदोलन पर पत्रकारों के साथ विचार विमर्श किया जिसमें वहां के एक पत्रकार पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने को लेकर यह आंदोलन किया जाएगा जिसने सर्वोच्च न्यायालय एवं देश के प्रधानमंत्री को अपमानित करने का कार्य किया है उसके विरुद्ध रिपोर्ट लिखाने के लिए बड़ी संख्या में पत्रकार वहां उपस्थित होंगे।
 
 जिसके तहत भारी संख्या में पत्रकारगढ़ एकत्रित होंगे और धरना प्रदर्शन करेंगे इसी क्रम में चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी ने पत्रकारों का हौसला अफजाई करते हुए कहा यदि किसी भी साथी पर अन्याय हुआ तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा साथ ही उन्होंने अंत में फिर चेतावनी दी और कहा गांव बिजासन में 6 माह से बंद पड़ी रास्ते को नहीं खुलवाया गया तो नवाबगंज में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया जाएगा जिसके लिए लापरवाह प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा इस मौके पर ऐप्जा तहसील अध्यक्ष अखिलेश उपाध्याय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्व देव राठौर उपाध्यक्ष शैलेंद्र गंगवार मंत्री साजिद अंसारी राजेश कश्यप यशपाल गंगवार रियाज गुड्डू अंसारी अखलाक अहमद प्रभारी सुमित कश्यप शाहिद अली समेत भारी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित थे सभी ने 23 फरवरी को गोला गोकरननाथ में होने वाले धरना प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आश्वासन दिया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार