गोला नगर में बोर्ड परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था रहेगी, विजय शुक्ला रिंकू
गोला गोकर्णनाथ खीरी। 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं में हजारों की संख्या में गोला तहसील क्षेत्र के विद्यार्थी गोला के विभिन्न परीक्षा केन्द्रो पर परीक्षा देने आते है उनके लिए नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने रहने के लिए नीलकण्ठ मैदान के रैन बसेरे में ठहरने व माँ अन्नपूर्णा रसोई से भोजन,जलपान आदि की नि:शुल्क व्यवस्था की है ।परीक्षार्थियों को अपना प्रवेश पत्र दिखाकर ही रहने दिया जाएगा।
किसी भी प्रकार की कठिनाई आने पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के मोबाइल नंबर 9415460769 व माँ अन्नपूर्णा रसोई संचालक गौरव ज्ञान त्रिपाठी के नंबर 9453980758 पर अपनी समस्या बता सकते है परीक्षा देने आए सभी परीक्षार्थी बिना किसी भी कठिनाई के अपनी परीक्षाएं दे सके इसके लिए उचित व्यवस्था करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा है कि छात्रों को किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है यह मुझे पता है इसलिए उनके रहने ,भोजन ,जलपान आदि की व्यवस्था की है।
हमारे यही नौनिहाल देश का भविष्य है इस अवसर पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप वर्मा, मण्डल अध्यक्ष कुम्भी रविन्द्र कटियार, सफाई नायक नरेश कुमार, रसोई संचालक गौरव ज्ञान त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Comments