डीएम के संभावित निरीक्षण के मद्देनजर साफ सुथरा दिखा ब्लॉक परिसर

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

 

बसखारी, अम्बेडकर नगर।

व्यवस्थाओं में सुधार एवं सुदृढ़ करने की नियत से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा लगातार कार्यालयों के निरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज बसखारी ब्लॉक के सभी पटलों एवं अनुभागों के निरीक्षण की संभावना जाहिर की गई थी। जिसके मद्देनजर खण्ड विकास अधिकारी बसखारी राघवेंद्र सिंह द्वारा निरीक्षण की पूरी तैयारी करवाई गई। ब्लॉक के सभी पटलों सहित पूरे परिसर की साफ सफाई करवाई गई। ब्लॉक परिसर योजनाओं से संबंधित बैनर इत्यादि भी लगवाए गए। निरीक्षण की सूचना पर अलग अलग पटल के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ डीसी एनआरएलएम भी ब्लॉक में मौजूद रहे।

IMG20260218150011_copy_1351x1013

उप डाक घर कप्तानगंज पर प्रतिदिन बनाया जा रहा आधार कार्ड-सुबह 08 बजे से शाम 04 बजे तक आधार कार्ड सम्बंधी किया जा रहा कार्य Read More उप डाक घर कप्तानगंज पर प्रतिदिन बनाया जा रहा आधार कार्ड-सुबह 08 बजे से शाम 04 बजे तक आधार कार्ड सम्बंधी किया जा रहा कार्य

कतिपय कारणों से निरीक्षण का कार्यक्रम हुआ निरस्त

 जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ गूंजा विरोध, ट्रेड यूनियनों ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन Read More  जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ गूंजा विरोध, ट्रेड यूनियनों ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

आज बुधवार को सायं 4 बजे ब्लॉक के सभी पटलों एवं अनुभागों के निरीक्षण की कार्ययोजना बनाई गई थी। परन्तु कतिपय कारणों से निरीक्षण कार्यक्रम निरस्त हो गया। खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि आज बुधवार को जिलाधिकारी द्वारा प्रस्तावित निरीक्षण की पूरी तैयारी कर ली गई थी। परन्तु कतिपय कारणों से जिला स्तर से कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।

अवध वृन्दावन डेवलपमेंट एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने काल्विन पब्लिक स्कूल के निदेशक का किया सम्मान Read More अवध वृन्दावन डेवलपमेंट एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने काल्विन पब्लिक स्कूल के निदेशक का किया सम्मान

Post Comments

Comments