नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
मैजिक और टेंपो के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत महिला समेत दो घायल
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव के मोड़ के पास गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसा में एक मौत महिला समेत दो घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बर्डपुर नंबर 12 बैजनाथपुर गांव के सामने बर्डपुर से नौगढ़ जाने वाली मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार मैजिक वाहन और टेंपो के बीच आमने-सामने कीटककर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेंपो बर्डपुर से नौगढ़ की ओर जा रहा था, जिसमें चार लोग सवार थे। इसी दौरान सामने से आ रही मैजिक तेज व अनियंत्रित गति में थी और उसने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में अब्दुल मन्नान (80) पुत्र सैफुल्लाह, निवासी कोड़रा ग्रांट गंभीर रूप से घायल हो गए ।
उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बर्डपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायलों में पूर्णिमा पाण्डेय (50) पत्नी अक्षय कुमार पाण्डेय, निवासी तेतरी थाना उसका तथा इसरार अहमद (28) पुत्र किताबुल्लाह निवासी नौनहवा बर्डपुर नंबर छह थाना कपिलवस्तु शामिल हैं। सभी घायलों का उपचार जारी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है,

Comments