सपा का आरोप फार्म 6 जमा करने के लिये जनता को परेशान किया जा रहा हैं
समाजवादी पार्टी महानगर एस.आई.आर. "बूथ प्रहरियों की बैठक" नगर के पांचों विधान सभा क्षेत्रों में 1,300 नाम फार्म 7 में हटा दिये गये- हाजी फ़ज़ल महमूद
कानपुर। समाजवादी पार्टी महानगर एस.आई.आर. पर बूथ प्रहरियों, विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्षों बूथ के बी.एल.ए. तथा प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद की अध्यक्षता में दिन में 3 बजे सपा कार्यालय नवीन मार्केट में आरम्भ हुई। बैठक का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव
बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने कहा कि गोविन्दनगर विधानसभा क्षेत्र से 16604, सीसामऊ 16176, आर्यनगर 16669, किदवईनगर 15764, कैन्ट विधानसभा क्षेत्र से 27000 फार्म 6 चिन्हित किये गये है। जबकि काफी संख्या में फार्म नये मतदाता बनने के इन्तजार में है उनको प्रमाण दिये जाने के बाद भी मतदाता फाइल नहीं किया जा रहा है। जिसमें पीडीए की संख्या अधिक है। यदि आयोग प्रमाण पत्र लिये जाने में सरलता बरतें तो बड़ी संख्या में पीडीए की युवा टीम मतदाता बन सकती है अन्यथा आयोग की इस प्रक्रिया से वंचित रह जायेगी।
अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने सम्बोधन में कहा कि फार्म नं 7 से गोविन्दनगर से 280, सीसामऊ 140, आर्यनगर 350, किदवईनगर 150 और कैन्ट से 300 मतदाताओं का नाम काट दिया गया है। इसी प्रकार फार्म 8 गोविन्दनगर से 7969, सीसामऊ से 7284, आर्यनगर से 14451, किदवईनगर से 8395, कैन्ट से 9246 मतदाताओं का नाम मृतक सूची से ड्राफ्ट रोल में काटने की घोषणा की लेकिन भारी संख्या में मृतकों के नाम काटे नही गये है जिससे अन्तिम प्रकाशन के बाद फर्जी वोट की आशंका है।
अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने सम्बोधन में कहा कि सपा के बी.एल.ए. 370 मलिन बस्तियों में पहुंचकर युवकों को फार्म 6 भरवायेंगे तथा जो मृतकों के नाम काटे नहीं गये है और फार्म 6 में बी.एल.ए. को जो परेशान किया जा रहा है उसका आंकलन सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज कर तथ्य से अवगत कराया जायेगा।

Comments