नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
विधायक सुरेश पासी ने क्षेत्र को दिया विकास की एक और बड़ी सौगात
18.56 करोड़ की लागत से महोना–जैनबगंज -किशनी मार्ग का होगा चौड़ीकरण 9.40 किमी सड़क से हजारों राहगीरों को मिलेगी राहत विकास की मुख्य धारा से जुड़ेंगे किसनी और दूधाधारी विधायक सुरेश पासी ने किया भूमि पूजन,अधिकतम 12 माह में निर्माण कार्य होगा पूरा
शुकुल बाजार अमेठी।184 विधानसभा क्षेत्र जगदीशपुर में विकास की एक और बड़ी सौगात मिली है। महोना से जैनबगंज किशनी होते हुए दूधाधारी मार्ग तक जाने वाली सड़क का 18.56 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का विधिवत भूमि पूजन विधायक सुरेश पासी ने जैनबगंज कस्बे में मंत्रोच्चार और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ किया।यह सड़क कुल 9.40 किलोमीटर लंबी है और इसके चौड़ीकरण के बाद क्षेत्र के हजारों राहगीरों, किसानों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। वर्षों से संकरी और जर्जर स्थिति के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था, जिससे आए दिन जाम और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी।
भूमि पूजन के उपरांत आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूत आधारभूत ढांचे से जोड़ना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क का निर्माण कार्य अधिकतम 12 महीनों में पूर्ण कर लिया जाएगा तथा गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्रीय विकास की रीढ़ साबित होगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति देगा। सड़क चौड़ी होने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि आपातकालीन सेवाओं को भी तेज गति मिलेगी।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मीडिया विभाग के जिला सहसंयोजक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जसकरन सिंह, डॉ. ओंकार नाथ सिंह, पत्रकार मनोज त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य मोतीन अहमद, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हारुन खां, प्रधान इबरार उर्फ सोनू, प्रधान फारूक, प्रधान कमाल अब्बास, प्रधान संघ अध्यक्ष सतीश मिश्रा, प्रधान राजेश मिश्रा, प्रधान रमन तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि रविंद्र सिंह, हरखू मऊ प्रधान राकेश शर्मा, प्रधान भाई लाल, शुभम कसौधन, महेश दुबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।यह परियोजना क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे आने वाले समय में जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
hindi news shukul bajar Swantantra prabhat news Breaking news Balrampur 18.56 करोड़ की लागत से महोना–जैनबगंज -किशनी मार्ग का होगा चौड़ीकरण 9.40 किमी सड़क से हजारों राहगीरों को मिलेगी राहत विकास की मुख्य धारा से जुड़ेंगे किसनी और दूधाधारी विधायक सुरेश पासी ने किया भूमि पूजन अधिकतम 12 माह में निर्माण कार्य होगा पूरा

Comments