पीड़ित परिवार से मिले विधायक विनय वर्मा
बढ़नी ब्लॉक के ग्राम पंचायत तालकुंडा टोला केवटलिया में पीड़ित परिवार को सांत्वना देते विधायक विनय वर्मा
सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के बढ़नी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत तालकुंडा टोला केवटलिया में विधायक विनय वर्मा ने पहुंच कर पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुये मदद का आश्वासन दिया।पिछले दिनों गावं में मारपीट में घायल हुयी कृष्णावती पत्नी लालजी चौहान की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी।
विधायक ने मंगलवार को शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा।

Comments