फोरेक्स निवेश के नाम पर 23.90 लाख की ठगी

पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले में फोरेक्स एक्सचेंज में निवेश के नाम पर 23 लाख 90 हजार 550 रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
रौतापार ब्लाक रोड, गांधीनगर निवासी राकेश कुमार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उन्हें फोरेक्स एक्सचेंज का कोर्स कराने तथा ट्रेडिंग के जरिए कम समय में अधिक मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया था। झांसे में आकर उन्होंने अलग-अलग तिथियों में कुल 23 लाख 90 हजार 550 रुपये आरोपियों द्वारा बताए गए बैंक खातों में स्थानांतरित कर दिए
 
पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने अपने निवेश पर लाभ अथवा मूल धन वापस करने की मांग की, तो आरोपियों ने पहले टालमटोल की और बाद में साफ तौर पर पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गए।
 
इस प्रकरण में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर राजू गौड़ निवासी ग्राम कोठवा थाना नगर तथा अभिषेक कुमार वर्मा निवासी वार्ड संख्या 17, पुराना डाकखाना थाना कोतवाली को नामजद किया है।मामले में अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने बताया कि मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।पुलिस का कहना है कि निवेश के नाम पर तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें