नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
हरद्वाही गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो मोटरसाइकिलें जलीं
सिंगाही खीरी! थाना क्षेत्र के हरद्वाही गांव बेलरायां में सोमवार को व्यापारी राजपाल पुत्र जंग बहादुर के घर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि घर में लगे सॉकेट में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी, जिसे देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया जिसे देखकर परिवार वाले भयभीत होकर मज़बूरन घर क़े पीछे भागने को मजबूर हो गए मौके पर पहुंचे प्रत्यक्ष दर्शीयों ने थाना सिंगाही में सूचना दी।
थाना प्रभारी ने मामले को संज्ञान में लिए तब तक उप निरीक्षक क़ेसी तिवारी ने आग का कारण पूछा और विवेचना की हलांकि तब तक आग पर काबू पा लिया गया लेकिन कोई जन हानि नहीं हुई वहीं जानकारी क़े मुताबिक परिवार काफ़ी भयभीत था आग की चपेट में आकर घर में खड़ी दो मोटरसाइकिलें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।
इसके अलावा घर में रखा घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। आग लगने के दौरान परिवार में महिलाएँ बच्चों ने शोर मचाया,जिस पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।सूचना मिलते ही सिंगाही थाना अध्यक्ष पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन व्यापारी को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Comments