राजनीति
मनरेगा गरीबों मजदूरों और ग्रामीण परिवारों की जीवन रेखा है - डॉ नीरज
प्रतापगढ़। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत गत मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में राजधानी लखनऊ में विधानसभा घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया था। घेराव के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा की गई लाठी चार्ज व नुकीले बैरिकेटिंग की वजह से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सीएलपी नेता आराधना मिश्रा मोना व कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए थे।
इसी दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय इन्दिरा भवन,प्रतापगढ़ से पैदल मार्च करते हुए कम्पनी बाग़ स्थित बापू की प्रतिमा के समक्ष सदर ब्लॉक अध्यक्ष मो. वसीम ने माला पहनाकर नमन किया गया,तत्पश्चात गांधी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि मनरेगा गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण परिवारों के लिए जीवनरेखा है।
भाजपा सरकार जनहित की आवाज को दबाने के लिए लाठीचार्ज और दमन की नीति अपना रही है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सीएलपी नेता आराधना मिश्रा मोना व कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं पर हुआ लाठीचार्ज लोकतंत्र पर सीधा हमला है। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।नगर अध्यक्ष संजय इश्तियाक व जिला प्रवक्ता मासूम हैदर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीब, मजदूर और किसान के हितों की लड़ाई लड़ती आई है।मनरेगा पर किसी भी प्रकार का प्रहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट रहकर संघर्ष को और तेज करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी,महेंद्र शुक्ला,आर.पी वर्मा,विजय प्रताप त्रिपाठी, प्रदीप द्विवेदी, राजेंद्र वर्मा,के.के शुक्ल, सुरेश कुमार सरोज, मोहम्मद वसीम,मोहम्मद दिलशाद, फतेह बहादुर सिंह, रविंद्र मिश्रा, सुनीता सिंह पटेल, सुभाष तिवारी, रामकुमार पटेल, उमेश तिवारी, अश्वनी उपाध्याय,सुधीर तिवारी,रवि प्रताप सिंह,आशिक अली,पृथ्वीराज गौतम,बलवंत कुमार वर्मा,पीसीसी सदस्य संतोष शर्मा,अनिल मौर्य,लालबहादुर पटेल,मो. कासिम आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments