हरैया बाईपास पर 25 दिनों से खड़ा क्षतिग्रस्त ट्रेलर दे रहा बड़ी दुर्घटना को दावत

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

बस्ती। बस्ती के हरैया तहसील अंतर्गत नगर पंचायत प्रशासन और स्थानीय पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। हरैया बाईपास सर्विस लेन पर पिछले 25 दिनों से एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर बीच रास्ते में लावारिस हालत में खड़ा है। यह क्षतिग्रस्त वाहन अब राहगीरों के लिए "मौत का जाल" बनता जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी गहरी नींद में सोए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन को खड़े हुए लगभग एक महीना होने को है, लेकिन न तो नगर पंचायत और न ही पुलिस प्रशासन ने इसे हटाने की जहमत उठाई।
 
सर्विस लेन संकरी होने के कारण रात के अंधेरे में आने-जाने वाले वाहन चालकों को यह ट्रेलर दिखाई नहीं देता, जिससे कभी भी बड़ी जनहानि हो सकती है।क्या प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है? क्या सर्विस रोड पर सुचारू यातायात सुनिश्चित करना जिम्मेदारों की प्राथमिकता में नहीं है? जनता की मांग टेलर को हटवाया जाए और रास्ते में लोगों को परेशानी से मुक्त कराया जाए लेकिन पुलिस और नगर पंचायत के लोग इस बात का ध्यान नहीं दे रहे किसी बड़ी घटना की अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं
 
स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए मांग की है कि इस ट्रेलर को तत्काल वहां से हटवाया जाए। सर्विस रोड पर इस तरह के अवरोध से आए दिन जाम की स्थिति भी बनी रहती है और दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें