पुण्यतिथि पर समाजसेवा का संकल्प: स्व. उमाशंकर गुप्ता की स्मृति में सामग्री वितरण व मंदिर में अलमीरा दान

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

चंदवा, झारखंड:- चंदवा के सुप्रसिद्ध छायाकार स्व. उमाशंकर गुप्ता ‘अकेला’ की चौथी पुण्यतिथि श्रद्धा और सेवा-भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके पुत्र मनीष गुप्ता एवं रौशन गुप्ता ने कैला खाड़ गांव में जरूरतमंदों के बीच आवश्यक सामग्री का वितरण किया तथा बुध बाजार स्थित शिव मंदिर में अलमीरा दान स्वरूप भेंट की।
 
पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान मनीष गुप्ता ने कहा कि पिता की स्मृति में समाजहित के कार्य करना उनके परिवार की पुरानी परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्वजों की याद में यदि हर व्यक्ति यथाशक्ति जरूरतमंदों की सहायता करे, तो समाज और अधिक सशक्त व संवेदनशील बन सकता है।
 
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्व. उमाशंकर गुप्ता के व्यक्तित्व एवं उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।इस मौके पर अरुण प्रिंस (अधिवक्ता), धनेश प्रसाद, राजेश प्रसाद, विक्रम शर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, रामकरण साहू, दिनेश प्रसाद, वेदांत अग्रवाल, सुशील साहू, पंडित गोपाल वेद्य, दिलीप साहू सहित शौंडिक जायसवाल समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।पुण्यतिथि कार्यक्रम सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के संदेश के साथ संपन्न हुआ।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें