उत्पीड़न को लेकर ससुरालीजनों पर दर्ज हुआ मुकदमा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज, प्रतापगढ़। उत्पीड़न को लेकर महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के पूरे वैसन अगई निवासी प्रिया सिंह पत्नी अनिल कुमार सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती 17 अप्रैल 2022 को उसका विवाह हुआ था। उसके एक पुत्र भी है। उसके पति की बीती तेरह दिसंबर 2025 को असामयिक मौत हो गयी। पीड़िता का आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद ससुरालीजन उसका उत्पीड़न करने लगे।
 
दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट भी करने लगे। बीती 13 फरवरी को दोपहर करीब दो बजे ससुर अवधेश कुमार सिंह, सास सुमन, देवर सुनील कुमार, ननद ज्योती ने एकराय होकर उसे मारपीट कर जेवरात छीन लिये और घर से भगा दिया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसके पति के नाम से जारी सिम को सुनील कुमार सिंह ने अपने नाम करा लिया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें