संत गाडगे बाबा की 150 वी जयंती मनाई गई 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी,प्रयागराज। नयापुरवा स्टेनली रोड पर सोमवार को संत गाडगे बाबा की 150 वी जयंती केक काटकर धूमधाम से मनाई गई।समाजसेवी अनन्त कुमार चौधरी ने कहा कि सन्त गाडगे जी को भारत रत्न मिलना चाहिए केंद्र सरकार से अनुरोध है की अपना पूरा जीवन समाज में व्याप्त अज्ञानता, अंधविश्वास, भोली-भाली मान्यताओं, अवांछित रीति-रिवाजों और परंपराओं को दूर करने के लिए समर्पित कर दिया।
 
इसके लिए उन्होंने कीर्तन का मार्ग अपनाया। अपने कीर्तन में वे श्रोताओं को उनके अज्ञान, दोषों और दोषों से अवगत कराने के लिए विभिन्न प्रश्न पूछते थे। उनके उपदेश भी सरल और सहज होते थे। तुकाराम महाराज को अपना गुरु मानते थे।वरिष्ठ समाजसेवी अनंत कुमार चौधरी ,शंभू शाहू, आनंद कुमार सिंह, विकास यादव संदीप चौधरी, दीपक यादव,अरूण चौधरी राम शेखर समस्त उपस्थित रहे ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें