निःशुल्क गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का जनपद में किया गया सजीव प्रसारण

योजनांतर्गत जनपद प्रयागराज में 5,91,196 लाभार्थी परिवार होंगे लाभान्वित,विकास भवन में  उज्जवला योजना के 17 लाभार्थिंयों को मंच पर निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक का  वितरण

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज- होली त्यौहार के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री, उ०प्र०  योगी आदित्यनाथ जी के प्रदेशवासियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनान्तर्गत उ०प्र० के 1.86 करोड उज्ज्वला परिवारों को निःशुल्क रसोई गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी के वितरण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार में किया गया, जिसका सजीव प्रसारण विकास भवन परिसर जनप्रतिनिधियों एवं काफी संख्या में लाभार्थिंयों की उपस्थिति में किया गया।
 
इस अवसर पर  विधायक शहर पश्चिमी  सिद्धार्थ नाथ सिंह, विधायक फाफामऊ  गुरू प्रसाद मौर्य,  विधायक बारा डॉ0 वाचस्पति, मा0 विधायक करछना  पीयूष रंजन निषाद के द्वारा 17 उज्जवला योजना के लाभार्थिंयों को मंच पर निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी का प्रतीकात्मक चेक व प्रतीकात्मक सिलेण्डर का वितरण किया गया। पात्र 17 लाभार्थिंयों में रूबी कुमारी, पूजा देवी, कु0 रेहाना बानो, श्रीमती उर्मिला पटेल, श्रीमती सविता देवी, श्रीमती रेनू देवी, श्रीमती जमिला बानो, श्रीमती शिवकुमारी, श्रीमती शकुन्तला देवी, श्रीमती पिंकी सरोज, श्रीमती सितारा देवी, श्रीमती आशा देवी, श्रीमती प्रीती सोनकर, श्रीमती कुसुम सोनकर, श्रीमती कविता एवं श्रीमती काव्या यादव को सम्मिलित रही।
 
योजनान्तर्गत जनपद प्रयागराज में होली के पावन पर्व पर 5,91,196 उज्ज्वला लाभार्थिंयों को निःशुल्क रिफिल सिलेण्डर की लगभग 33 करोड रुपए सब्सिडी की धनराशि अंतरित कर लाभान्वित कराया जा रहा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी आपूर्ति  विजय शर्मा, जिलापूर्ति अधिकारी सुनील सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी  रविशंकर द्विवेदी, उज्ज्वला योजना के जिला समन्वयक, गैस एजेंसी के प्रतिनिधिगण तथा उज्ज्वला योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें