नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सिंगाही पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव हुआ संपन्न
सिंगाही खीरी। सिंगाही पब्लिक स्कूल के एनुअल फंक्शन में नन्हे छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, भक्तिगीत और फिल्मी गीतों की भावविभोर प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में गुरुजन एवं अभिभावकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
सोमवार को विद्यालय परिसर में वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केशरी के लाल भजन से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने ऑपरेशन सिंदूर, देशभक्ति गीतों तथा मेरा दीवाना पन जैसे फिल्मी गानों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। विद्यालय का पूरा शिक्षक-स्टाफ चाहता है कि छात्र-छात्राएं शैक्षिक के साथ-साथ सांस्कृतिक, खेल और अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़ें, ताकि उनके सर्वांगीण विकास को बल मिले।
विद्यालय का एनुअल फंक्शन प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होकर सायं 5 बजे तक चला। कार्यक्रम में सिंगाही थाना अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, ज्योति श्रीवास्तव,मदन गोपाल वर्मा, डॉ. एन. यू. खान, आलोक शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments