सजेती क्षेत्र में ट्रैक्टर निकालने पर बवाल, दलित का घर फूंका

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

घाटमपुर। कानपुर नगर कमिश्नरेट अंतर्गत थाना सजेती क्षेत्र में बीतीं देर शाम ट्रैक्टर निकालने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद थोड़ी ही देर में हिंसक झडप में बदल गया, दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चलें, आरोप है कि दबंगों ने दलित परिवार के घर के बाहर रखें छप्पर में आग लगा दी,,और चार राउंड हवाई फायरिंग की, लाठी डंडे और फरसे के हमले से चार लोग घायल हो गए, आपको बताते चलें कि सजेती थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरा मामला मढ़ा गांव का है,,अपना भौकाल दिखानें के लिए हमला कर दिया पूरा विवाद रास्ते को लेकर हुआ है, हमले में चार लोग घायल हुए हैं जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर पहुंचाया गया।
 
जहां पर घाटमपुर की विधायक सरोज कुरील ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना, उन्होंने डीसीपी साउथ दीपेन्द्र नाथ चौधरी को फोन कर के मामले की जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने को कहा है, बताया कि सरगांव निवासी ग्राम प्रधान निधि यादव पत्नी अजीत यादव का बेटा अभय सिंह यादव शनिवार देर शाम भूसा लदा ट्रैक्टर ट्राली लेकर मढ़ा गांव से होते हुए घाटमपुर जा रहा था मढ़ा गांव में महेश सखवार के घर के बाहर उनकी मिक्सर मशीन खड़ी थीं और भैंस भी बधी थीं,, और आगे सरकारी कोटा का राशन लदा ट्रक खड़ा था।
 
रास्ते को लेकर महेश की पत्नी भाग्यवती से झगड़ा होने लगा, इसके बाद मारपीट होने लगी, भाग्यवती के बेटे कुलदीप, शिवम्, संदीप,भी आ गए, और घायल अभय सिंह को लेकर पुलिस घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए,अभय की तरफ से तहरीर दी गई, इसके बाद रात नौ बजे के आसपास चार कारों सै10/15 लोग मढ़ा गांव में धावा बोल दिया,जिसको पाया उसी को पीट दिया और छप्पर में आग लगा दी,उत्पात मचाने के बाद सभी भाग गए, इसके बाद घाटमपुर सर्किल का फोर्स पहुंचा, घायलों को सीएचसी लाया गया, डीसीपी साउथ दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपितो की तलाश में पुलिस टीमें लगा दी गई है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें