नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
कैम्ब्रिज स्कूल में ‘वीमेन इन साइंस’ थीम के साथ मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
ब्यूरो प्रयागराज। कैंब्रिज हाईस्कूल एण्ड काॅलेज शंकरगढ़ में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस। जिसमें विद्यालय के छात्रों ने बढ़- चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। 28 फरवरी को ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ के अवसर पर विद्यालय में विज्ञान जागरूकता एवं नवाचार आधारित विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय के शिक्षक धर्मराज कुशवाहा ने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम ‘वीमेन इन साइंस: कैटेलाइजिंग विकसित भारत’ है, जो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं की सशक्त भूमिका और विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय सहभागिता को रेखांकित करती है।
थीम के अनुरूप आयोजनों में विज्ञान एवं अनुसंधान में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, महिला वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को सम्मानित करने और छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में कैरियर के लिए प्रेरित करने पर विशेष बल दिया जाएगा। विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी बालेन्द्र पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रतिवर्ष 28 फरवरी को महान भारतीय वैज्ञानिक सर सी.वी. रमन द्वारा वर्ष 1928 में ‘रमन प्रभाव’ की खोज की स्मृति में मनाया जाता है। इस खोज के लिए उन्हें वर्ष 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
वर्ष 1986 में भारत सरकार ने 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस घोषित किया। इस दिवस का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को विज्ञान के प्रति प्रेरित करना, वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को सुदृढ़ करना है। अन्य शिक्षकों में अखिलेश पांडे, दीपक केसरवानी और इमरान अहमद ने भी इस विषय पर अति महत्वपूर्ण जानकारी बच्चों के साथ साझा की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रसाशनिक अधिकारी बालेंद्र पांडे, शिक्षक मनी शंकर दुबे, सौरभ प्रकाश ,इमरान अहमद, पंकज श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, दीपक केसरवानी, नरेश श्रीवास्तव, अखिलेश पांडेय, राजेश गोस्वामी, धर्मराज कुशवाहा,आभा मिश्रा, प्रीति सेन,रीतू सुसारी,सिम्मी गुप्ता,रीना गोस्वामी, रेखा सिंह, मधु केसरवानी,ऊषा सिंह, सीमा सिंह, रूचि शुक्ला, निहारिका सेन,अंजू गुप्ता, पूनम द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

Comments