समस्याओं के निदान के लिये  लेखपालों ने शोहरतगढ़ में बैठक कर  बुलंद किया आवाज

तहसील लेखपाल संघ भवन सभागार शोहरतगढ़ में समस्याओं को लेकर बैठक करते लेखपाल

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। तहसील लेखपाल संघ भवन सभागार शोहरतगढ़ में लेखपालों की समस्याओं को लेकर लेखपाल संघ ने बैठक कर एकजुटता से समस्याओं के निदान के लिये आवाज बुलंद कर प्रशासन से शीघ्र समस्या समाधान की मांग किया। लेखपाल संघ तहसील इकाई अध्यक्ष आशीष संगम ने कहा कि अधिकारियों को कई बार लिखित व मौखिक अनुरोध के बावजूद अधिकांश समस्याओं का समाधान अब तक नहीं हो सका है, जिससे लेखपालों का मनोबल प्रभावित हो रहा है तथा सरकारी कार्यों एवं जनसेवा पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। लेखपालों की समस्या की अनदेखी की जा रही है।
 
समस्याओं के निदान के लिये संघ एकजुटता से लड़ाई लड़ेगा। मंत्री रजनीश कुमार विश्वकर्मा ने पूर्व में उपजिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापनों की चर्चा करते कहा कि जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्त के प्रकरण में तहसीलदार द्वारा लंबित जांच रिपोर्ट पर शीघ्र कार्रवाई करने, लेखपालों का फरवरी माह का रोका गया वेतन अविलंब जारी करने व जगदीश चौरसिया, ओम प्रकाश एवं दुर्गेश शर्मा के विरुद्ध लंबित विभागीय कार्यवाही को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर समाप्त करने की मांग की।  इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विजय किशोर, उप मंत्री श्रीमती पूजा कुमारी, कोषाध्यक्ष अखिलेश चौधरी तथा संप्रेक्षक पंचम लाल पटेल आदि सहित तमाम लेखपाल मौजूद रहे।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार