सिद्धार्थनगर कलेक्ट्रेट  परिसर में निर्मित पार्क का  सांसद राज्यसभा  ने किया लोकापर्ण

लाईब्रेरी में बच्चों को पढ़ते हुए देखना अच्छा लगता है : सांसद राज्यसभा  बृजलाल 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर, कलेक्ट्रेट परिसर में 60.10 लाख की लागत से निर्मित पार्क का  सांसद राज्यसभा  बृजलाल  द्वारा जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी एन के साथ लोकार्पण किया गया।  सांसद राज्यसभा  बृजलाल ने कहा कि मेरा ध्यान स्वास्थ्य और  शिक्षा के प्रति रहता है। इसके अलवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नया भवन  मेरी निधि से बना है। लाईब्रेरी में बच्चो को पढ़ते हुए देखना अच्छा लगता है। कलेक्ट्रेट मे पार्क बन जाने से लोगों  को मॉर्निग वॉक करने मे सुविधा होगी और सुंदर भी लग रहा है। काला नमक चावल की पैदावार की शुरुआत अंग्रेजो द्वारा किया गया था। आज काला नमक चावल की खुशबू विदेशों तक फैल रही है। इसको बुद्धा राइस नाम दिया गया है। इसमें मिलावट नही होना चाहिए। 
 
इस अवसर पर जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी एन ने कहा की आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  सांसद राज्यसभा पिछले 03 दिनों से जनपद में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है। सेवानिवृत्त होने के बाद भी बहुत ही सक्रिय है।सांसद राज्यसभा  बृजलाल एवं जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी एन द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर  जॉइंट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, पी डी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी व अन्य संबंधित उपस्थित रहे ।

About The Author

Post Comments

Comments