नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
Rule Change: आज से बदले कई बड़े नियम, जानें क्या पड़ेगा असर
Rule Change: फरवरी के खत्म होते ही मार्च की दस्तक हो गई है और इस बार नए महीने की शुरुआत आम लोगों के लिए कई अहम बदलाव लेकर आई है। इनका सीधा असर आपकी जेब, बैंकिंग, टैक्स, गैस सिलेंडर की कीमत और निवेश से जुड़े नियमों पर पड़ सकता है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि 1 मार्च से क्या-क्या बदला है और इसका आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
हर महीने की पहली तारीख की तरह इस बार भी रसोई गैस और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें जारी की गई हैं। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम बढ़ा दिया है। दिल्ली में अब 19 किलो का सिलेंडर 1768.50 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1740.50 रुपये था। यानी 28 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) से जुड़ा भी एक अहम अपडेट है। अगर आपने पिछले वित्त वर्ष में टैक्स रिटर्न दाखिल करते समय कोई गलती की है, तो उसे 31 मार्च तक सुधारा जा सकता है। हालांकि संशोधित (रिवाइज्ड) ITR फाइल करने पर 1,000 से 5,000 रुपये तक की लेट फीस देनी पड़ सकती है।
शेयर बाजार से जुड़ी फर्जी कॉल्स पर लगाम लगाने के लिए नया नियम लागू किया गया है। अब निवेश से संबंधित कॉल्स केवल ‘1600’ से शुरू होने वाले नंबरों से ही आएंगी। यदि किसी सामान्य 10 अंकों के मोबाइल नंबर से निवेश की सलाह मिलती है, तो वह धोखाधड़ी हो सकती है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।
मैसेजिंग ऐप्स के उपयोग को लेकर भी बदलाव हुआ है। 1 मार्च से ‘सिम-बाइंडिंग’ नियम लागू हो गया है। इसका मतलब है कि जिस सिम कार्ड से व्हाट्सऐप, टेलीग्राम या सिग्नल जैसे ऐप पर अकाउंट बनाया गया है, वह सिम फोन में लगा होना जरूरी होगा। यदि सिम निकाल दिया गया तो उस डिवाइस पर ऐप काम करना बंद कर सकता है।
फास्टैग (FASTag) उपयोगकर्ताओं को भी राहत मिली है। अब बार-बार ‘नो योर व्हीकल’ (KYV) अपडेट कराने की प्रक्रिया आसान की जा रही है। साथ ही 3 मार्च 2026 से कुछ डिजिटल वॉलेट्स में फास्टैग सब-वॉलेट सुविधा शुरू की जाएगी, जिससे टोल भुगतान और भी सुगम हो सकेगा।
Read More सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक दलों की ‘मनी पावर’ पर रोक लगाने की याचिका पर चुनाव आयोग से जवाब मांगाबैंकिंग सेक्टर में भी बदलाव लागू हुए हैं। कई सरकारी बैंक अब मिनिमम बैलेंस की गणना एवरेज मंथली बैलेंस (AMB) के आधार पर करेंगे। इससे ग्राहकों को पेनल्टी के मामलों में कुछ राहत मिल सकती है।
बैंकों की छुट्टियों को लेकर भी जानकारी अहम है। Reserve Bank of India (RBI) की आधिकारिक सूची के अनुसार मार्च 2026 में अलग-अलग राज्यों में कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें साप्ताहिक अवकाश, दूसरे और चौथे शनिवार तथा विभिन्न राज्यों के त्योहार शामिल हैं। हालांकि 31 मार्च को महावीर जयंती की छुट्टी के बावजूद सरकारी बैंक खुले रहेंगे, ताकि वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन के जरूरी कामकाज समय पर पूरे किए जा सकें।
रेलवे यात्रियों के लिए भी बड़ा बदलाव है। 1 मार्च से यूटीएस ऐप बंद कर दिया गया है, जिसके जरिए अनारक्षित टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और सीजन टिकट बुक किए जाते थे। अब यात्रियों को टिकट बुकिंग के लिए ‘रेलवन’ ऐप का उपयोग करना होगा, जिसे भारतीय रेलवे पहले ही लॉन्च कर चुका है।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments