नागपुर में SBL एनर्जी लिमिटेड की फैक्ट्री में धमाका, 17 लोगों की मौत

नागपुर के कटोल में SBL एनर्जी लिमिटेड फैक्ट्री में धमाके में 17 लोगों की मौत और 18 घायल। NDRF और SDRF की टीमें राहत कार्य में लगी हैं, मुख्यमंत्री ने दुख जताया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज : महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कटोल शहर में रविवार को एक फैक्ट्री में धमाका होने से 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हुए हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि NDRF और SDRF की टीमें मौके पर राहत बचाव का काम कर रही हैं.उन्होंने बताया कि यह धमाका कटोल तहसील के राउलगांव में माइनिंग और इंडस्ट्रियल विस्फोटक बनाने वाली SBL एनर्जी लिमिटेड फैक्ट्री में हुआ. पुलिस ने बताया कि धमाके के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.
 
फैक्ट्री में रविवार सुबह धमाका हु्आ. यह इतना भीषण था कि जिस बिल्डिंग में धमाका हुआ, उसका सारा सामान और मलबा 500 से 700 मीटर दूर जा गिरा. मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं.राज्य के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने भी धमाके की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों को तुरंत मदद देने के निर्देश दिए हैं. सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और इलाके को सील कर दिया गया है. किसी को भी वहां जाने की इजाजत नहीं है.
 
जिला कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं. धमाके के बाद मौके पर भीषण आग लग गई, करीब 4 घंटे की लगातार कोशिशों के बाद आग पर भी काबू पा लिया गया है और इसी वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन भी तेज कर दिया गया है.महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर दुख जताया. उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा कि यह बेहद दुखद घटना है. NDRF और SDRF की टीमें मौके पर हैं. 17 लोगों की जान चली गई है. मैं मृतकों को श्रद्धांजलि देता हूं. इस घटना में 18 लोग घायल हुए हैं. घायलों को तुरंत नागपुर शिफ्ट कर दिया गया है. घटना की पूरी जांच के आदेश दे दिए गए हैं."

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें