दो दिवसीय बांके बिहारी ऑटो फुटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता“ का हुआ शुभारंभ 

प्रथम मैच महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय एवं इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के मध्य खेला गया जिसमें दोनों टीमों ने 02-02 गोल दागकर बरावरी की

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय के नवनिर्मित फुटबॉल मैदान में दो दिवसीय बांके बिहारी ऑटो फुटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता का उद्धाटन मुख्य अतिथि पंकज सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, विशिष्ट अतिथि रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डॉ एस एस बेदी एवं सह क्रीड़ा सचिव डाॅ. विजय सिन्हाल, प्रबन्ध समिति के महामंत्री शशि भूषण अग्रवाल (राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित), क्रीड़ा सचिव गिरीश चन्द्र अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, अविनाशी लाल अग्रवाल, महेश चन्द्र, प्राचार्य डाॅ. सौरभ अग्रवाल, क्रीड़ाधिकारी इं. धीरज अग्रवाल ने किया ।
 
.दो दिवसीय बांके बिहारी ऑटो फुटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता“ का हुआ शुभारंभ 
 
इस फुटबॉल प्रतियोगिता को महाराजा अग्रसेन शिक्षा समिति के मंत्री एवं बांके बिहारी ऑटो, बरेली के निदेशक पंकज अग्रवाल ने प्रायोजित किया ।  इस अवसर पर महाविद्यालय के तथा अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। 
क्रीड़ा सचिव गिरीश चन्द्र अग्रवाल ने इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों  एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। फुटबॉल प्रतियोगिता के प्रायोजक पंकज अग्रवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि फुटबॉल उनका प्रिय खेल है तथा वे इसको बचपन से खेलते आ रहे है और अभी भी इस खेल के प्रति समर्पित है उन्होंने कहा कि यह एक सज्जन व्यक्तियों का खेल है और हमे इसका आनन्द लेना चाहिए।
 
 महामंत्री शशि भूषण अग्रवाल ने फुटबॉल प्रतियोगिता के प्रायोजक एवं समस्त टीमों के खिलाड़ियों को शुभाशीष देते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए।विशिष्ट अतिथि डाॅ. विजय सिन्हाल ने विजयी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया तथा सभी टीमो का स्वागत करते हुए कहा कि हार जीत एक सिक्के के पहलू है इसको सहर्ष स्वीकार करना चाहिए। प्राचार्य डाॅ. सौरभ अग्रवाल ने छात्र जीवन में खेल -कूद की महत्ता को समझातेे हुए विजयी टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाऐं प्रेषित की। क्रीड़ाधिकारी इं. धीरज अग्रवाल ने खेल प्रतियोगिता की रूपरेखा से सबको अवगत कराया।
 
प्रथम मैच महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय एवं इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के मध्य खेला गया जिसमें दोनों टीमों ने 02-02 गोल दागकर बरावरी की इस मैच का निर्णय पैनाल्टी शूटआउट द्वारा किया गया। जिसमें इन्वर्टिस विश्वविद्यालय ने 03 गोल दागे वहीं महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय के खिलाड़ी केवल 01 गोल ही दाग सके। इन्वर्टिस विश्वविद्यालय की ओर से जैद एवं कैबिन तथा महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय की ओर शान टम्टा का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।दूसरा मैच आर्मी स्कूल एवं एम.ई.एस. टीमों के मध्य खेला गया जिसमें आर्मी स्कूल ने 05 गोल दागकर मैच अपने नाम कर लिया।
 
वहीं दूसरी ओर एम.ई.एस. की टीम केवल 02 गोल ही कर पायी। एम.ई.एस. के वेदान्त सिंह रावत ने पूरी टीम को संजोक कर रखा तथा बेहतरीन गोलकीपिंग तो आर्मी स्कूल की ओर से हर्षित शाही द्वारा बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया गया। निर्णायक मंडल में निष्कर्ष सिंह कंडारी महेश चंद एवं सी.के.यादव रहे। मंच संचालन डाॅ. रेशू जौहरी ने किया। कल फाइनल मुकाबला इनवर्टिस विश्वविद्यालय एवं आर्मी स्कूल के मध्य अपराह्न 12 बजे से खेला जाएगा इस अवसर पर डाॅ. के.के.अग्रवाल, मंयक शर्मा, शोभित अग्रवाल, अजीत सिंह, रामलखन, प्रफुल्ल पाठक, संचित कक्कड़ आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें