यूपी में जज के पिता की हत्या: एक फीट दूर से मारी गोली

बुलंदशहर में एडिशनल सिविल जज असमा सुल्ताना के पिता मो. असद की एक फीट दूरी से गोली मारकर हत्या। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, मामले की जांच जारी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज- बुलंदशहर में एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के पद पर तैनात असमा सुल्ताना के पिता और शहर की मशहूर अलवीना बेकरी के संचालक मो. असद (62) की हत्या में शनिवार को पुलिस ने उनके साले हिस्ट्रीशीटर जफर के दामाद मो. फैजान और उसके दोस्त आलमगीर को गिरफ्तार कर लिया। 
 
पुलिस का दावा है कि दोनों हत्या की साजिश में शामिल रहे हैं। इनसे पूछताछ में यह बात सामने आई है कि जफर का अपने छोटे भाई से विवाद चल रहा था। मो. असद छोटे साले के समर्थन में थे। इसी बात से जफर नाराज था। पुलिस जफर और उसके दो बेटों की तलाश में जुटी है।
 
सिविल लाइंस जिगर कॉलोनी निवासी एवं अलवीना बेकरी के संचालक की बेटी असमा सुल्ताना और लाजपत नगर निवासी दामाद मोहम्मद जुल्करनैन आलम जज हैं। दोनों बुलंदशहर में एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के पद पर तैनात हैं।
 
दूसरी बेटी अलमस सुल्ताना अलीगढ़ विश्व विद्यालय में असिस्टेट प्रोफेसर हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की मो. असद ने जिगर कॉलोनी में ही अपने घर के पास नमाज पढ़ी थी और रोजा इफ्तार किया था। इसके बाद वह अपने छोटे साले मुजाहिद उर्फ डेनियल के साथ स्कूटी से कोतवाली स्थित लाल मस्जिद में तरावीह पढ़ने जा रहे थे।
 
नागफनी क्षेत्र के बंगला गांव चौराहे पर पीछे से बाइक से आए जफर हुसैन ने अपने बहनोई मो. असद के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में छोटे साले ने नागफनी के ढहरिया निवासी अपने बड़े भाई जफर हुसैन, इसके बेटे सैफुल जफर, हुसैन, जफर के दामाद मुगलपुरा के मोहल्ला कानून गोयान निवासी मो. फैजान कटघर निवासी आलमगीर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 
शनिवार को पुलिस ने मो. फैजान और आलमगीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि मो. असद जफर और उसके परिवार की आर्थिक मदद करते थे। जफर के छोटे भाई का एक मकान आशियाना कॉलोनी में था। आरोप है कि धोखाधड़ी से जफर ने इस मकान को बेच दिया था।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें